हनुमानगढ़ के सेवादार अपने जन्मदिन पर बने समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण, पेश की मानवता की मिसाल

पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से अंश गर्ग व प्रथम गर्ग ने जरूरतमंदों के लिए किया एक-एक यूनिट रक्तदान

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। डेरा सच्चा सौदा की मानवता भलाई की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए ब्लॉक हनुमानगढ़ के दो सेवादारों ने अपना जन्मदिन रक्तदान कर अनूठे अंदाज में मनाया। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं से प्रेरित होकर अंश गर्ग पुत्र राकेश कुमार एवं प्रथम गर्ग पुत्र राकेश कुमार, निवासी गली नंबर-2, पूर्णनगर, हनुमानगढ़ टाउन ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर अर्पण हनुमानगढ़ ब्लड सेंटर, कोहला में एक-एक यूनिट रक्तदान किया। Hanumangarh News

प्रेमी संदीप इन्सां ने बताया कि दोनों युवाओं ने जन्मदिन को सेवा और परोपकार के पर्व के रूप में मनाते हुए रक्तदान किया, जिससे किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से समय-समय पर रक्तदान सहित विभिन्न मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। रक्तदान के इस सेवा कार्य की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts