श्रीगंगानगर में दर्दनाक हादसा: सेना के वाहन और एम्बुलेंस की टक्कर, 3 की मौत

श्रीगंगानगर में दर्दनाक हादसा: सेना के वाहन और एम्बुलेंस की टक्कर, 3 की मौत

Published On

श्रीगंगानगर /सूरतगढ़।  राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर हुए  सड़क हादसे में सेना के वाहन से सिविल एम्बुलेंस टकरा गई। राजमार्ग पर स्थित गाँव 22 एलबीडब्ल्यू के पास हुए इस सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित तीन जनों की मौत हो गई। वही चालक व एक अन्य जना घायल हो गया जिन्हें श्रीगंगानगर शिफ्ट किया गया है। 

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह गांव 22 LGW के पास एंबुलेंस व सेना वाहन में हुई टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस सवार मरीज महेंद्र कौर के अलावा लक्ष्मी व सतनाम की मौत हो गई जबकि चालक राजवीर व घायल रामप्रताप  को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर  रैफर किया गया। सभी मृतक हिन्दुमलकोट श्रेत्र के एक गांव 5 बी कोनी के निवासी थे। सूचना मिलने पर सिटी व सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व मृतकों को अस्पताल रवाना कर वाहनों को सड़क से हटाया।  भारतीय सेना ने अपने ब्यान में दिवंगत नागरिकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है तथा जांच में नागरिक प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है।

About The Author

Related Posts