इंसानियत की सेवा को समर्पित डेरा सच्चा सौदा के सेवादार जरूरतमंद मरीज के लिए बने फरिश्ता
श्री मुक्तसर साहिब के सेवादार ने डबवाली के सरकारी अस्पताल में पहुंचकर किया खून दान
Blood Donation: डबवाली। इंसानियत की सेवा को समर्पित डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव मेहना निवासी लाल सिंह ने डबवाली के सरकारी अस्पताल में पहुंचकर एक जरूरतमंद मरीज को खून दान करके इंसानियत की जीती जागती मिसाल पेश की।
लाल सिंह ने कहा कि संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से प्रेरित वह नियमित खून दान कर रहे हैं और अब तक 36 बार खून दान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि खून दान करके किसी अनजान इंसान और किसी जरूरतमंद की जान बचाने से जो खुशी मिलती है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अगर वे सेहतमंद हैं, तो समय-समय पर खून दान करके किसी की जान बचाने में अपना योगदान अवश्य देते रहें। उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार इंसानियत की भलाई के कामों में लगातार हिस्सा लेते हैं और ज़रूरत पड़ने पर खून ही नहीं अपितु अपना एक गुर्दा देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
