पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से नानकपुर में चला सफाई महाभियान, कुछ घंटों में पूरे गांव को किया स्वच्छ
देखते ही देखते बदल गई गांव की सूरत, सेवादारों ने घंटों में किया सफाई का कमाल
रानिया, राजेन्द्र कुमार। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने गांव नानकपुर (जिला सरसा) में विशाल सफाई महाभियान चलाया। इस अभियान के दौरान सेवादारों ने पूरे गांव की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई कर कुछ ही घंटों में गांव को स्वच्छ और साफ-सुथरा बना दिया। सफाई अभियान में बड़ी संख्या में सेवादारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान गांव में फैला कूड़ा-कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण भी किया गया। वहीं इस सफाई अभियान में ब्लॉक रानिया, ब्लॉक चामल व ब्लाक रामपुरथेड़ी के दर्जनों की संख्या में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सदस्य व साध संगत पहुंची।

सरपंच लक्ष्मी देवी ने जताया पूज्य गुरु जी और सेवादारों का आभार
गांव की सरपंच लक्ष्मी देवी ने सफाई महाभियान के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां और डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "कुछ दिन पहले हम पूज्य गुरु जी के पास गए थे और उनसे हमारे गांव में फैली गंदगी व सफाई व्यवस्था को लेकर अनुरोध किया था। आज उनकी प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा के सेवादार गांव पहुंचे और पूरे गांव में सफाई अभियान चलाकर गांव को स्वच्छ बना दिया।" उन्होंने कहा कि यह कार्य समाज सेवा और जनकल्याण की मिसाल है। सरपंच ने पूज्य गुरु जी के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए सभी सेवादारों के सेवा भाव की सराहना की और कहा कि ग्रामीण भी गांव की स्वच्छता बनाए रखने में पूरा सहयोग करेंगे।