पनीर भुर्जी रेसिपी: घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल स्वादिष्ट पनीर भुर्जी
पनीर भुर्जी को इस सामग्री से बनाएं, हर कोई करेगा स्वाद की तारीफ
Paneer Bhurji Recipe: अगर आप नाश्ते, लंच या डिनर के लिए झटपट बनने वाली स्वादिष्ट डिश की तलाश में हैं, तो पनीर भुर्जी एक बेहतरीन विकल्प है। मसालों के शानदार स्वाद और नरम पनीर से तैयार यह रेसिपी रोटी, पराठे, ब्रेड या नान के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है।
पनीर भुर्जी बनाने के लिए सामग्री
250 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
4-5 लहसुन की कलियां (पीसी हुई)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 मध्यम आकार के प्याज (बारीक कटे हुए)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
2 बड़े चम्मच दूध
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
1 बड़ा चम्मच तेल
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1/2 छोटा चम्मच जीरा
स्वादानुसार नमक
पनीर भुर्जी बनाने की विधि
सबसे पहले एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर उसमें जीरा डालें और चटकने दें।
अब इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, पीसा हुआ लहसुन और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर लगभग 1 मिनट तक भूनें।
इसके बाद बारीक कटे प्याज डालें और उन्हें हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
अब कटे हुए टमाटर और शिमला मिर्च डालें। टमाटर के नरम होने तक लगभग 2-3 मिनट पकाएं।
फिर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
इसमें 2 बड़े चम्मच दूध डालें और मसाले को 1 मिनट तक पकने दें, जिससे ग्रेवी हल्की क्रीमी हो जाए।
अब कद्दूकस किया हुआ पनीर और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
मिश्रण को 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि पनीर कड़ाही में चिपके नहीं।
आखिर में गैस बंद करें, ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें और गरमा-गरम पनीर भुर्जी परोसें।
परोसने का तरीका
पनीर भुर्जी को गर्मागर्म तंदूरी रोटी, पराठे, फुल्के, बटर नान, ब्रेड टोस्ट या पाव के साथ परोसें। इसे नाश्ते, लंच या डिनर किसी भी समय बनाया जा सकता है।
