बेकाबू टैंकर ने घर के बाहर सो रहे लोगों को रौंदा, पिता व पुत्र की मौत, बेटी गंभीर घायल 

बेकाबू टैंकर ने घर के बाहर सो रहे लोगों को रौंदा, पिता व पुत्र की मौत, बेटी गंभीर घायल 

Published On

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड स्थित मोहम्मदपुर माड़ई के पास अपने घर के बाहर में सो रहे एक ही परिवार के लोगों को एक बेकाबू गैस के टैंकर ने रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही पिता तथा पुत्र की मौत हो गई , जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की तथा एक तरफ का रास्ता रोक दिया । इधर हादसे की सूचना पर पहुंची शिकोहाबाद थाना पुलिस ने दोनों के शवो को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे एसडीएम, सीओ ने लोगों को उचित कार्यवाही का भरोसा देकर शांत कराया । इधर हादसे के बाद करीब दो घंटे तक एक तरफ का रोड बंद रहा । पुलिस ने गांव से कुछ दूर पहले रोड पर बने कट से मैनपुरी की तरफ से आने वाले वाहनों को डाउन वाली रोड के लिए मोड दिया गया , जिससे जाम की स्थिति पैदा ना होने पाए। 

  जानकारी के मुताबिक कासिम अली उर्फ ढाका 52 साल पुत्र शिराज अली निवासी मोहम्मदपुर माड़ई अपने बेटा तौहसिम 14 साल, बेटी शिफा 15 साल के साथ घर के बाहर चारपाई पर लेटे हुए थे। बच्चे सो रहे थे, जबकि पिता कासिम सोकर उठकर बैठा हुआ था। मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे के  अरांव की ओर से आ रहे एक टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पिता पुत्र की मौत हो गई। जबकि बेटी शिफा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे को अंजाम देकर टैंकर चालक टैंकर लेकर आगे भाग गया, जिसे कुछ दूर आगे पकड़ लिया गया । हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने एक तरफ का मार्ग रोक कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बेटी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने टैंकर के चालक को भी हिरासत में ले  लिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे एसडीएम डॉ गजेंद्रपाल सिंह, सीओ अमरीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के साथ ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। उन्हें आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया।

About The Author

Related Posts