युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना समय की आवश्यकता: अतहर शम्सी
युवाओं को समाज सुधार की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए: शम्सी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: अल कुरआन एकेडमी कैराना के निदेशक मुफ़्ती अतहर शम्सी ने कहा है कि किसी भी समाज का भविष्य उसके युवा नेतृत्व की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करने वाला जिम्मेदार नागरिक बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व किसी पद या प्रतिष्ठा का नाम नहीं, बल्कि सेवा, न्याय, ईमानदारी और जवाबदेही का नाम है। इस्लाम नेतृत्व को एक अमानत मानता है और कुरआन तथा पैग़म्बर मुहम्मद की शिक्षाएँ युवाओं को ज्ञान, चरित्र निर्माण और समाजोपयोगी कार्यों में सक्रिय भागीदारी एवं जिम्मेदारी के लिए प्रेरित करती हैं।
कुरान कहता है, 'निस्संदेह, अल्लाह तुम्हें आदेश देता है कि अमानतों को उनके हकदारों तक पहुँचाओ और जब लोगों के बीच फ़ैसला करो तो न्याय के साथ करो'(सूरह अन-निसा, 4:58)। यह आयत सिखाती है कि लीडरशिप के साथ ज़िम्मेदारी भी आती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब समाज गलत सूचनाओं, नशे की प्रवृत्ति और सामाजिक विभाजन जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब युवाओं को दर्शक नहीं बल्कि सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनना चाहिए। समाज यदि युवा नेतृत्व में निवेश करता है तो वास्तव में वह अपने बेहतर और स्थिर भविष्य में निवेश करता है।
9.jpg)
About The Author