Body Donation: अमर सेवाः सुरजा राम सिंगाठिया का देहदान बना प्रेरणा, बने सादुलशहर ब्लॉक के 12 वें शरीरदानी

परिजनों ने अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उत्तर प्रदेश के मेडिकल इंस्टिट्यूट को किया देहदान

Published On

Body Donation: सादुलशहर, (सच कहूँ न्यूज़)। कहा जाता है कि मरने के बाद भी शरीर किसी के काम आ जाए तो इंसान का जीवन सफल  बन जाता है। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी इस धारणा को मानते हुए पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं का अनुसरण कर रहें है व जीते जी तो क्या मरणोंप्रान्त भी समाज की सेवा करना अपना परम् कर्तव्य समझते है, इसी कड़ी के अन्तर्गत  सादुलशहर वार्ड  नंबर एक  निवासी सचखंडवासी सुरजा राम सिंगाठिया के परिजनों ने मरणोपरांत शरीर दान कर भी समाजसेवा की जो लौ जगाई, वह आज पूरे राजस्थान के लिए प्रेरणा बन गई है। Sadulshahar News

उनके सुपुत्र राजेंद्र सिंगाठिया,जी एस एम रति राम सिंगाठिया,जी एस एम कृष्ण सिंगाठिया, रामकुमार सिंगाठिया, मदन लाल सिंगाठिया, बीरबल राम सिंगाठिया, मेहर चंद सिंगाठिया व समस्त परिजनों की सहमति ने पिता की अंतिम इच्छा को सर्वोपरि रखते हुए व बेटियों व बहुयों एवं पोत्रियों यानि द्वारका इन्सां, रजनी इन्सां, गुरप्रीत इन्सां, रूबी इन्सां, स्नेहा इन्सां सहित अन्य परिवारिक जनों की सहमति से उनका देहदान उत्तर प्रदेश के मेडिकल इंस्टिट्यूट रामा मेडिकल एजेंसी एंड रिसिर्च सेंटर हापुर  जिला बरनावा उत्तर प्रदेश को आज कर दिया।

स्व. सुरजा ने जीवनभर  अपने परिवार को अच्छे संस्कार देते हुए जीते जी रक्तदान, जाते-जाते अंगदान, मरणोपरांत  शरीर दान का संकल्प दिलाया व आज उहनी संकल्प की बदौलत सुरजा राम का  स्वयं का शरीर दान  भी मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थिओं को अच्छी शिक्षा व ज्ञान का भरमार बक्शेगा । बता दें कि मेडिकल इंस्टिट्यूट  को देहदान करने हेतु अपने निर्णय से  जरा से भी परिजन टस से मस नहीं हुए, व पूर्व मे लिए संकल्प पर अडिग रहे। वीरवार को को स्व. सुरजा राम सिंगाठिया का पार्थिव शरीर सम्मान के साथ मेडिकल टीम को शाह सतनाम जी ग्रीन एस कमेटी के द्वारा  सौंपा गया। इस से पूर्व इनकी धर्म पत्नि भी शरीर दान कर चुकी है,यह सादुलशहर तहसील जिला श्रीगंगानगर का 12 वां शरीर दान रहा Sadulshahar News

इस अवसर पर  पोत्रियों, भतीजीयों व बेटीयों ने कहा कि उनके प्रिय स्वर्गीय सुरजा राम सिंगाठिया  हमेशा कहते थे कि  ये शरीर मिट्टी है, इसे जलाने से बेहतर है कि किसी के काम आ जाए। आज हमें गर्व है कि हमारे बजुर्ग सुरजा  राम से मेडिकल के छात्र इस पर रिसर्च कर हजारों लोगों की जान बचाएंगे। वो शरीर से नहीं बल्कि अपने कर्मों से हमेशा अमर रहेंगे। इस अवसर पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस संगठन की टीम, सच्चे नम्र सेवादार, सच्ची प्रेमी समिति, ब्लॉक व नगर एवं ग्रामीण सच्चे प्रेमी सेवक, एमएसजी डेरा सच्चा सौदा  एवं मानवता  भलाई केंद्र बुधरवाली से जी एस एमआई टी विंग  व अन्य सेवादारों सहित समस्त साध संगत उपस्थित  हुई व अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

क्या कहना है इनका?

स्वर्गीय सुरजा राम सिंगाठिया की अकस्मात मृत्यु से हमें बहुत दुःख हुआ जिसका वर्णन हम शब्दों द्वारा नहीं कर सकते, इस दुःख की घड़ी में भी डेरा सच्चा सौदा के प्रेमी परिवार ने हिम्मत रखते हुए परिजनों द्वारा बॉडी डोनेट की, हम  डॉ संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व इस सिंगाठिया परिवार को सलूट करते है। प्रदीप खीचड़, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका सादुलशहर

असी तां इको गल ही कहन्दे हाँ कि  इह परिवार  द्वारा इस तो वड्डी कोई क़ुरबानी नहीं हो सकदी, कई सालों तों इह परिवार डेरा सच्चा सौदा नुं समर्पित रिहा है। अमन मक्कड़, अध्यक्ष भाजपा नगर मंडल सादुलशहर 

यह शरीर मरणोंप्रान्त मिट्टी में ही  मिल जाना है तू क्यों ना मिट्टी में मिलाने की बजाए किसी के काम आ जाय इस से बड़ी कोई सेवा नहीं हो सकती। विक्की बजाज पूर्व पार्षद सादुलशहर 

हम कई वर्षों से देख रहें है कि डेरा प्रेमी समाजसेवा में बहुत बड़ा कार्य कर रहें है जीते जी  खूनदान मरनोपरान्त शरीर दान नेत्रदान, आदि सेकड़ों कार्य कर रहें है यह परिवार  शरीरदान वो भी दूसरी बार इस परिवार को साधुवाद।  एडवोकेट महेन्द्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष बार संघ सादुलशहर

सादुलशहर ब्लॉक के  दिसंबर 2011 से जून 2026 तक  के यह रहे शरीरदानी | Sadulshahar News

1.विजय सेतीया सादुलशहर 
2.सागर सचदेवा सादुलशहर 
3.सुरजीत मिस्त्री सादुलशहर 
4.रेशमा देवी सादुलशहर 
5.जोगिंदर नरुला सादुलशहर 
6 अमी चंद अलीपुरा 
7 झाँगी राम चलाना सादुलशहर 
8 बिमला देवी सिड़ाना अलीपुरा 
9 गणपत राम अलीपुरा 
10 निर्मला देवी सिड़ाना सादुलशहर  
11 सीता देवी सिंगाठिया सादुलशहर 
12 सुरजा राम सिंगाठिया सादुलशहर

SurjaRam-Body

About The Author

Related Posts