सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ

विद्यार्थियों में भाषा कौशल विकास के लिए सात दिवसीय समर कैंप शुरू

Published On

टिब्बी (सच कहूँ/अंकित वधवा)। Tibbi News: महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, टिब्बी में गुरुवार को सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ प्रधानाचार्य जगदीश भाटी के द्वारा किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय भाषाओं के माध्यम से बुनियादी संचार कौशल का विकास करना है।

गर्मियों की छुट्टियों के दौरान आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों को 28 घंटे की अवधि का बुनियादी संचार कौशल पाठ्यक्रम आकर्षक एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से करवाया जाएगा। शिविर के दौरान प्रतिदिन भाषा संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा, जिनमें आत्म-परिचय, शब्दावली निर्माण, वास्तविक जीवन की बातचीत का अभ्यास तथा आत्मविश्वास निर्माण जैसी गतिविधियां प्रमुख रहेंगी। शिविर प्रभारी द्वारा दिवसवार कार्यक्रम तैयार कर उसी के अनुरूप गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।

शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य जगदीश भाटी एवं शिविर प्रभारी सुभाष कुमार ने मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ किया। प्रथम दिवस विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक निबंध लेखन एवं कहानी लेखन जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया।

प्रधानाचार्य जगदीश भाटी ने कहा कि भारतीय भाषाओं का ज्ञान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं संचार कौशल को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को सीखने का एक नया और रोचक अवसर मिलेगा।

Tibbi News

About The Author

Related Posts