महिला अधिवक्ताओं को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

कैराना बार में 33 फीसदी महिला प्रतिनिधित्व लागू, शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार जनपद बार एसोसिएशन कैराना के द्वारा कार्यकारिणी में 33 फीसदी महिला अधिवक्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। शुक्रवार को बार भवन में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नामित महिला अधिवक्ता सूजी देवी, एकता निर्वाल, मीनू कुमारी, ऋतु धीरयान, कुमारी साद‌मा, कुमारी मानवी व कुमारी रंजन गर्ग को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। जनपद न्यायाधीश इंदरप्रीत सिंह जोश शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।

उन्होंने नामित महिला अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं ज्ञापित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। वहीं, जनपद न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को शीतल पेयजल हेतु दो वाटर कूलर स्थापित किये गए है, जिनका जनपद न्यायाधीश इंदरप्रीत सिंह जोश के द्वारा रिबन काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश ब्रिजेश कुमार शर्मा, एडीजे सुरेन्द्र कुमार राय, एडीजे पॉक्सो अशोक भारतेन्द्र, सिविल जज(सी०डी०)कैराना गन्धर्व पटेल, सिविल जज(जू० डी०) शामली शिल्पा जैन तथा जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईशपाल सिंह, महासचिव सरवेज जंग, कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, इन्तजार अहमद, शैलेन्द्र चौधरी, महताब चौहान, शगुन मित्तल, महेश पुण्डीर आदि मौजूद रहे।

Kairana News (3)

About The Author

Related Posts