प्रभारी मंत्री ने "एक पेड़ मां के नाम" पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

इस स्वर्णिमकाल में देश ने अपनी पहचान पुनर्जीवित कर विरासत को किया संरक्षित - प्रभारी मंत्री

Published On

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक यात्रा के परिप्रेक्ष्य में आज शनिवार को जनपद भ्रमण के दौरान मीडिया के साथ संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अखंड भारत के विकास, प्रशासनिक सुधार आधारभूत संरचना, निर्माण डिजिटल क्रांति, सामाजिक कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा में वृद्धि के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। इस स्वर्णिम काल में भारत ने अपनी पहचान को पुनर्जीवित किया है, विरासत को संरक्षित किया है और अपनी संस्कृति की विशालता और मार्मिकता का ज्ञान संपूर्ण विश्व को कराया है।

उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ अनेक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक उपलब्धियां हासिल की, जो बदलते भारत को पर्याय बनकर उभरी है। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने " एक पेड़ मां के नाम " पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर सदर विधायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, डीएम संतोष कुमार शर्मा, एसएसपी आदित्य लांग्हे, मेयर कामिनी राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, बीजेपी महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह लोधी, राजीव गुप्ता शिकोहाबाद आदि मौजूद रहे।

Firozabad News (2)

About The Author

Related Posts