श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ के परीक्षा परिणाम में छात्राओं का दबदबा, माही ने किया टॉप

विश्वविद्यालय परीक्षा में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, माही, ईशू और अक्षी रहीं अव्वल

Published On

मुजफ्फरनगर (सच कहूँ न्यूज़)। Muzaffarnagar News: श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ, मुजफ्फरनगर  में  विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम में सभी पाठयक्रमों में इस वर्ष छात्राओं का बोलबाला रहा है। इस क्रम में बी0काम0-एलएल0बी0 सत्र-2021-2026 में प्रथम स्थान माही ,द्वितीय स्थान ईशू त्यागी व तृतीय स्थान अक्षी चौहान ने प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त बी0काम0एल0एल0बी0 अंतिम सेमेस्टर में अक्षी चौहान प्रथम स्थान व ईशा द्वितीय स्थान तथा ईशू त्यागी तृतीय स्थान पर रही।

इस अवसर पर  श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजज के चेयरमैन डॉ0 एस0 सी0 कुलश्रेष्ठ ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता के लिये आशीर्वाद प्रदान किया। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ की प्राचार्या डॉ0 पूनम शर्मा ने छात्र/छात्राओें के उज्ज़वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कॉलेज का अनुशासनात्मक वातावरण छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवष्यक होता है इसीलिए श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ के अधिकतम छात्र/छात्राये प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के साथ-साथ अन्य उपलब्धियों जैसे -सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालयों में प्रैक्टिस करने के अतिरिक्त न्यायिक सेवा के लिए भी तत्पर हैं।

सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता का आशीर्वाद और महाविद्यालय के गुरुजनों का मार्गदर्शन को दिया। श्री संजीव कुमार, श्रीमति सोनिया गौड़, आंचल अग्रवाल, मिनी सिंघल, अक्षी कश्यप, विश्वेन्द्र पंवार, आशीष कुुमार, विनय तिवारी, प्रीती व त्रिलोकचन्द ने सभी विद्यार्थियांे को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।

Muzaffarnagar News

About The Author

Related Posts