पूर्व सभासद पर ट्रांसफार्मर का चबूतरा तोड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज

ट्रांसफार्मर प्रोजेक्ट में बाधा, निर्माण तोड़ने के आरोप में केस दर्ज

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने नगरपालिका परिषद के पूर्व सभासद गय्यूर अली व दो-तीन अज्ञात लोगो पर मोहल्ला बिसातियान में ट्रांसफार्मर रखने हेतु बनवाए गए नवनिर्मित चबूतरे को तोड़ने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। 

कस्बे के देवीमन्दिर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता ने कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कराया है। बताया कि 11 जून को विभाग की ओर से कस्बे के मोहल्ला बिसातियान में ट्रांसफार्मर के रखने हेतु चबूतरे का निर्माण कराया गया था। मोहल्ले में रखे ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे है, जिनके अधिभार को कम करने हेतु इस चबूतरे पर 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर रखा जाना था।

अवर अभियंता का आरोप है कि मोहल्ले के पूर्व सभासद गय्यूर अली ने दबंगई दिखाते हुए विभाग द्वारा निर्मित चबूतरे को दो-तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर ध्वस्त कर दिया, जिससे विभाग को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। आरोपी सभासद ने मौके पर भीड़ इकट्ठा करके लोगो को उकसाने का कार्य भी किया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी सभासद व दो-तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करके मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts