Punjab

हवाला-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद
भाजपा सरकार द्वारा एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ा, केंद्र को तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए: हरपाल सिंह चीमा
भाजपा की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज- सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने मास्टरशेफ इंडिया की प्रतियोगी हरमनप्रीत कौर को वर्षों पुरानी बीमारी और बढ़ते इलाज खर्चों से राहत दिलाई*
सिर्फ नशा ही नहीं, ‘कैंसर’ भी खा रहा ‘पंजाब’ को

पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे एसडीएम, परखी व्यवस्था

एसडीएम ने कांस्टेबल व जेल वार्डर भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एसडीएम ने कांस्टेबल व जेल वार्डर भर्ती परीक्षा के लिए कस्बे में बनाए गए केंद्रों का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उत्तर-प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा प्रदेश में कांस्टेबल एवं जेल वार्डर के 32,679 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 08, 09 और 10 जून को प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रथम पाली प्रातः दस बजे से 12 बजे व द्वितीय पाली 03 से पांच तक सम्पन्न होगी। प्रशासन के द्वारा कैराना कस्बे में स्थित विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय व पब्लिक इण्टर कॉलिज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा को नकलविहीन, निर्विघ्न व सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु स्थानीय पुलिस-प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। इसी के मद्देनजर सोमवार को एसडीएम कैराना शिवाजी यादव कस्बे के परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम व सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा सम्बन्धी अन्य जानकारी भी हासिल की। साथ ही, मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निष्ठां के साथ अपने उत्तरदायित्व को पूरा करने को कहा है। वहीं, एसडीएम शिवाजी यादव ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा हेतु बनाए गए केंद्रों का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। इस दौरान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई है। नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराए जाने हेतु पुलिस-प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Kairana News (3)

About The Author

Related Posts