Punjab

हवाला-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद
भाजपा सरकार द्वारा एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ा, केंद्र को तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए: हरपाल सिंह चीमा
भाजपा की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज- सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने मास्टरशेफ इंडिया की प्रतियोगी हरमनप्रीत कौर को वर्षों पुरानी बीमारी और बढ़ते इलाज खर्चों से राहत दिलाई*
सिर्फ नशा ही नहीं, ‘कैंसर’ भी खा रहा ‘पंजाब’ को

सामूहिक प्रयास से ही लक्ष्य की सहज प्राप्ति संभव: शिवाजी यादव

तहसील मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रथम चरण की जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणक सम्मानित

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: प्रथम चरण की जनगणना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणकों को तहसील मुख्यालय पर प्रशस्ति-पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया है। इस दौरान एसडीएम व तहसीलदार ने जनगणना कार्य में अग्रणीय भूमिका निभाने वाले प्रगणकों व सुपरवाइजर्स की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

शासन के द्वारा विगत 23 मई से प्रदेश में जनगणना के प्रथम चरण को शुरू किया गया है, जिसमें मकानों की गणना का कार्य शामिल है। जनगणना का प्रथम चरण आगामी 20 जून को सम्पन्न होने जा रहा है, लेकिन जनपद में प्रथम चरण की जनगणना का कार्य निर्धारित समयावधि से पहले ही पूर्ण कर लिया गया, जिसके चलते जनपद शामली को प्रदेशभर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, ऊन तहसील को जनपद में प्रथम, कैराना को द्वितीय तथा सदर तहसील जनगणना कार्य को सम्पन्न करने में तीसरे स्थान पर रही है। सोमवार को प्रथम चरण के जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 74 प्रगणकों को एसडीएम कैराना शिवाजी यादव व तहसीलदार अर्जुन चौहान के द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि टीम भावना के साथ किये गए कार्य से ही लक्ष्य की सहज प्राप्ति सम्भव है।

इसमें कुशल नेतृत्व की भी महत्वपूर्ण भूमिका शामिल है। उन्होंने प्रथम चरण की जनगणना कार्य को पूरा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रगणकों व सुपरवाइजर्स की भरपूर प्रशंसा की। वहीं, कैराना तहसील क्षेत्र के जनगणना प्रभारी तहसीलदार अर्जुन चौहान ने भी इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र में प्रथम चरण की जनगणना को पूरा करने के लिए कुल 596 प्रगणक व सुपवाइजर्स लगाए गए थे। इस कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 74 प्रगणकों व 32 सुपरवाइजर्स को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये गए है। अधिकारियों ने प्रगणकों को अर्जित अवकाश(ईएल) हेतु शासनादेश प्राप्त होने पर उच्चाधिकारियों को स्वयं संस्तुति करने का आश्वासन दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार सतीश यादव आदि मौजूद रहे।

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts