सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच सीनियर छात्राओं को दी भावभीनी विदाई

बीए और बीकॉम के अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन

Sarvesh Kumar Picture
Published On

भोपा (सच कहूँ न्यूज़)। Bhopa News: हरबीरी देवी भोपाल सिंह डिग्री कॉलेज भोपा के सभागार में शनिवार को बीए एवं बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। "सफर के साथी" विषय पर आयोजित कार्यक्रम में जूनियर छात्राओं ने अपने सीनियर साथियों को भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के सचिव सौरभ सिंह एवं प्राचार्य डॉ. विजय कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर तथा सरस्वती वंदना के साथ किया। इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने नृत्य, गीत एवं नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कॉलेज जीवन की खट्टी-मीठी यादों पर आधारित नाटक "यादें" ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए टैलेंट हंट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

प्राचार्य डॉ. विजय कुमार शर्मा ने कहा कि विदाई जीवन का अंत नहीं, बल्कि नए सफर की शुरुआत है। उन्होंने छात्राओं से जहां भी जाएं, कॉलेज का नाम रोशन करने का आह्वान किया। सचिव सौरभ सिंह ने कहा कि छात्राओं ने तीन वर्षों के दौरान जो शिक्षा और संस्कार प्राप्त किए हैं, वे भविष्य में समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में छात्राओं की प्रतिभा, व्यक्तित्व, संचार कौशल एवं परिधान के आधार पर विभिन्न खिताब प्रदान किए गए। इस दौरान अंतिम वर्ष की छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में सभी छात्राओं को विदाई उपहार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता चेतन लता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्येंद्र कुमार, आशीष कुमार, रोहतास कुमार, कोमल, नेहा, अमित कुमार, शिवानी एवं सोफिया सहित समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा। अंत में प्राचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Bhopa News

About The Author

Related Posts