व्यापारी से मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

नमकीन व्यापारी से मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नमकीन व्यापारी से मोबाइल छीनने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई है। कस्बे के मोहल्ला राजेन्द्र कॉलोनी आलकलां निवासी गौतम की नगर के चौक बाजार में नमकीन की थोक की दुकान है। विगत 19 जुलाई को व्यापारी गौतम कस्बे के दुकानदारों से उधारी का पैसा कलेक्ट करके आ रहा था। कस्बे के मोहल्ला इकबालपुरा में उसकी बाइक की एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई, जिस पर दो अलग-अलग बाइकों पर सवार तीन युवकों से उसका विवाद हो गया।

बाद में दोनों पक्षों के बीच बाइक ठीक कराने की बात पर सहमति बन गई। आरोप है कि इसी दौरान कस्बे के सरकारी अस्पताल के पास पहुंचने पर बाइक सवार युवक व्यापारी से उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। पीड़ित व्यापारी ने अज्ञात बाइक सवारों के विरुद्ध कोतवाली पर घटना का मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी शामली ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच करके सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में गुरुवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक कृत्यों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल ने व्यापारी से मोबाइल छीनने के आरोपी चमन निवासी ग्राम रामपुरा सींगरा थाना झिंझाना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Kairana News

About The Author

Related Posts