गैंगस्टर में वांछित 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, छुरी बरामद

15 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश यहिता को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध छुरी बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी याहिया निवासी मोहल्ला आलखुर्द कस्बा कैराना को नगर के जहानपुरा मार्ग पर स्थित एक ट्यूबवेल से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध छुरी बरामद की है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं, सीओ कैराना हेमंत कुमार ने बताया कि गैंगस्टर में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

Kairana News (4)

About The Author

Related Posts