शिक्षा और रोजगार
अब बेखौफ होकर स्कूल जा रही बहन-बेटियां: मुख्यमंत्री
बहन-बेटियों की सुरक्षा और युवाओं को रोजगार हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बहन-बेटी अपने घर में रह करके पढ़ रही है। बेखौफ स्कूल जा रही है। शामली ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत प्रगति की है। उन्होंने पिछली बार शामली के स्कूलों का दौरा किया था। यूपी व सीबीएसई बोर्ड के परिणाम देखे थे। मेरिट सूची में जब शामली का नाम देखा बच्चों को लखनऊ बुलाया। पूछा कि परिवार कहाँ रहता है तो उन्होंने बताया कि अपने घर से स्कूल जाते है। मैंने पूछा कि डर नही लगता। बेटी ने कहा कि अब डबल इंजन की सरकार है।
अब अपराधी को पता है कि यदि उसने कुछ भी गलत हरकत की तो जेल अथवा जहन्नुम में जाना पड़ेगा। इसलिए शामली प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पूर्व में पीएसी की एक बटालियन देने का वायदा किया था जो आज पूरा होने जा रहा है। पीएसी बटालियन लोगो को सुरक्षित माहौल देने का काम करेगी।
अब सैफई का सिंडिकेट नही छीन सकता युवाओं की नौकरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब यूपी के अंदर सरकारी वैकेंसी निकलती है तो योग्यता के अनुसार सबको मिलती है। पहले नौकरी का सिंडिकेट सैफई से चलकर शामली के नौजवानों की नौकरी के अधिकार को छीन लेता था। अब इस अधिकार को कोई नहीं छीन सकता। अब नियुक्ति-पत्र वितरित होते है तो शामली का नौजवान भी भर्ती होता है। शामली का नौजवान भी नौकरी पाता है। आज कोई संकट नही है।
आस्था की झूठी वकालत करते हुए दिख रहे कुछ लोग
योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि अब कुछ लोग आस्था की वकालत करते हुए दिख रहे है। ये लोग 2017 से पहले जय श्रीराम बोलने पर लाठी मारते थे। गोलियां चलवाते थे। कांवड़ यात्रा को प्रतिबंधित करते थे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन को रोकते थे। रामनवमी की शोभा यात्रा नही निकलने देते थे। धार्मिक स्थलों की संपत्ति पर कब्जा करते थे। आज पश्चिमी उत्तर-प्रदेश के किसानों व युवाओं के उज्ववल तथा उन्नयन भविष्य का जो सपना चौधरी चरणसिंह ने देखा था।
उस सपने को डबल इंजन की सरकार पूरा कर रही है। किसानों व युवाओं के चेहरे पर खुशी लाने का कार्य किया जा रहा है। बहन-बेटी की सुरक्षा व उनके स्वावलंबन के लिए भी सरकार की योजनाएं चल रही है। गरीब को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान करने का कार्य भी हो रहा है। व्यापारी और उसके निवेश को सुरक्षित माहौल दिया जा रहा है। आज प्रदेश में कांवड़ यात्रा को कोई नही रोक सकता है। सरकार व प्रशासन कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व संरक्षण में खड़ी है। उद्यमी, व्यापारी व स्वयंसेवी संगठन कांवड़ियों की सेवा में खड़े है।
3.jpg)