शिक्षा और रोजगार
अनुशासन व मर्यादा का पालन करें शिवभक्त कांवड़िए
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। मैं कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले लोगो से अपील करता हूँ। हम सब श्री रामचन्द्र जी के वंशज है। श्रीकृष्ण के अनुयायी है और भगवान शंकर के भक्त है। हमें राम की मर्यादा, कृष्ण की लीला तथा शंकर की समरसता और जीवंतता सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। जीवन में अनुशासन और धैर्य सबसे बड़ी पूंजी होनी चाहिए। छोटी-छोटी बातों को लेकर कहीं हुड़दंगई नही होनी चाहिए। हुड़दंगई, गुंडागर्दी और अनुशासनहीनता के दृश्यों को विरोधी लोग एकत्र करते है और येन-केन प्रकारेण तमाम जगहों से कांवड़ यात्रा को प्रतिबंधित कराने का प्रयास करते है।
सरकार और प्रशासन कांवड़ियों की सुरक्षा और भक्ति को सार्थक करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। आस्था का सम्मान करते हुए कांवड़ियों पर पुष्प-वर्षा की जाती है। वह स्वयं भी कांवड़ यात्रा पर पुष्प-वर्षा करते है। हमें मर्यादा को कायम रखना होगा। कोई गलत व्यक्ति बीच में आकर उपद्रव हुड़दंग करने का प्रयास करता है तो उसे पहले ही कान पकड़कर बाहर कर देने की आवश्यकता है। ऐसे लोगो को कतई स्वीकार नही किया जाना चाहिए। हमारे पर्व और त्योहारों की एक मर्यादा है। अगर इन मर्यादाओं के साथ आगे बढ़ेंगे तो ये पर्व खुशहाली लाएंगे।
क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के प्रयास से एक्सप्रेस-वे हब बन रहा शामली
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के प्रयास से बन रहा शामली-गोरखपुर इकॉनमी कॉरिडोर क्षेत्र के लोगो को बहुत दूर तक लेकर जाएगा। यह कॉरिडोर पूर्वोत्तर भारत के सिलीगुड़ी तक जोड़ेगा। यह दूरी 1200 किलोमीटर के करीब बैठती है। भविष्य में शामली एक महत्वपूर्ण जंक्शन बनने जा रहा है। जहां पर चारों ओर से एक्सप्रेस-वे का पड़ाव होगा। ये एक्सप्रेस-वे शामली के विकास को नई ऊंचाई तक पहुंचाएंगे।
जनपद के विकास को आगे बढ़ा रही अनेकों परियोजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेकों परियोजनाएं जनपद शामली के विकास को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में पुलिस लाइन के निर्माण आगे बढ़ रहा है। पीएसी बटालियन का कार्य लगभग पूरा होने को है। डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर, कोर्ट कॉम्प्लेक्स आदि के निर्माण कार्य प्रगतिशील है। कहा कि शामली अब एनसीआर का पार्ट है। दिल्ली के अंदर जो विकास होगा, वहीं विकास शामली में होगा। सीएम ने बताया कि एकीकृत निजी टेक्सटाइल पार्क भी शामली में बनने जा रहा है, जिसमें आठ हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। शामली अब गन्ने की मिठास और एक्सप्रेस-वे हब के लिए अपनी पहचान बना चुका है।
7.jpg)