दस साल पहले बिजली के लिए तरसते थे शामली के लोग

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दस वर्ष पहले शामली के लोग बिजली के लिए तरसते थे, लेकिन आज शामली 400 केवीए के एक बड़े ट्रांसफॉर्मर के द्वारा सब-स्टेशन के माध्यम से पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में बिजली की आपूर्ति करने का माध्यम बना हुआ है। दस साल पहले मेडिकल की सुविधाएं नदारद थी। वर्ष-2017 से 20 के बीच शामली ने चिकित्सा के क्षेत्र में जो प्रगति की है वह अनुकरणीय है। कोरोना महामारी के दौरान शामली के लोग तो स्वस्थ्य थे ही आसपास के क्षेत्रों से लोग भी यहां के हॉस्पिटल्स में उपचार के लिए आ रहे थे। ये विकास का वह मॉडल है जो डबल इंजन की सरकार आपको दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार व उन्हीं के मार्गदर्शन में यूपी की सरकार इस गति को शामली की प्रगति में बदल रही है।

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts