शिक्षा और रोजगार
'एक पेड़, माँ के नाम' अभियान के तहत लगाए गए पौधे
वृक्षारोपण महायज्ञ-2026: 'एक पेड़, माँ के नाम' अभियान में जिलेभर में रोपे गए हजारों पौधे
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: रविवार को प्रदेश सरकार के 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के तहत वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान एक पेड़, माँ के नाम-3.0 के अंतर्गत विभिन्न सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश दिया। तहसील परिसर में तहसीलदार अर्जुन चौहान के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर तहसीलदार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।
नायब तहसीलदार आकाश चौधरी, लेखपाल लवकेश कुमार व एडवोकेट शक्ति सिंघल ने भी पौधा रोपित करके पर्यावरण बचाने का आह्वान किया। इसी कड़ी में, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों ने भी कोतवाली व चौकी परिसर तथा नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर 1500 छायादार और पर्यावरण हितैषी पौधे रोपे। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की अपील की। इस दौरान अपराध निरीक्षक योगेंद्र सिंह, एसएसआई अखिल चौधरी, किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल, इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे। उधर, नगरपालिका परिषद कैराना के कर्मचारियों ने चेयरमैन शमशाद अहमद व ईओ समीर कश्यप के नेतृत्व में पौधरोपण किया। पालिकाकर्मियों ने कुल 6566 पौधे रोपित किये।
6.jpg)