जनसुनवाई में विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जनसुनवाई में विधायक सुनील सांगवान ने सुनीं जनता की समस्याएं

Published On

चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज)। Charkhi Dadri News: विधायक सुनील सांगवान ने रविवार को अपने दादरी कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मामलों को विधायक के समक्ष रखा। विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि जनता से सीधे संवाद करना जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान तत्काल संभव था, उन्हें मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत कर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए, जबकि अन्य मामलों के शीघ्र समाधान के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है। सडक, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी अनेक परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिनका उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े। विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि राजनीति उनके लिए केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का दायित्व है। उन्होंने जींद में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  रैली को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।  कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Charkhi Dadri News
Charkhi Dadri News: लोगों की समस्याएं सुनते विधायक सुनील सांगवान।

About The Author

Related Posts