पेंट की दुकान से सोलर पैनल चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद
ऊँचागांव में सोलर पैनल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने ऊँचागांव में पेंट की दुकान से सोलर पैनल चोरी की घटना का अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से अवैध चाकू, 4640 रुपये की नगदी, हथौडा व चाबी बरामद हुए है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विगत 17 जून को क्षेत्र के ऊँचागांव में अज्ञात चोरो ने पेंट की दुकान से सोलर पैनल चोरी कर लिया था। घटना के सम्बन्ध में पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया था। कोतवाली पुलिस चोरी की घटना में लिप्त आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में शनिवार रात्रि एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार चोरी एवं लूट आदि की घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान पुलिस टीम ने कैराना-कांधला मार्ग पर पीएसी कैंप से पहले स्थित एक प्लाट से तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से चोरी किये गए सोलर पैनल को बेचकर प्राप्त की गई रकम के 4640 रुपये की नकदी, 02 चाबी व एक हथौड़ी बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता अहसान, शाकिर व फारुख निवासीगण मोहल्ला रेतेवाला कस्बा कैराना बताए। पुलिस ने आरोपी शाकिर से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस ने चालान करके जेल भेज दिया है।
2.jpg)