विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की असम सीएम से मुलाकात
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की गुवाहाटी में असम मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। Jaipur News: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात हुई। भेंट के दौरान स्पीकर श्री देवनानी ने मुख्यमंत्री डॉ. सरमा को 'सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि' पुस्तक की प्रति भी भेंट की। देवनानी ने राष्ट्र निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन, सुशासन, जनकल्याण, विकास तथा समसामयिक विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने राजस्थान विधानसभा में उनके नेतृत्व में किए गए विभिन्न नवाचारों की जानकारी भी साझा की। दोनों के बीच लोकतांत्रिक संस्थाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई।
देवनानी की असम स्पीकर दास से भेंट
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की असम विधानसभा में स्पीकर रंजीत कुमार दास से भेंट हुई। दोनों विधानसभा अध्यक्षों के बीच भारतीय लोकतंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
