शिक्षा और रोजगार
Jhunjhunu ATM Cash Scam: झुंझुनू में एटीएम नकदी घोटाला आया सामने, एक करोड़ के गबन की आशंका
सीएमएस कंपनी झुंझुनू, पिलानी और चिड़ावा क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के एटीएम में नकदी भरने का कार्य करती है
Jhunjhunu ATM Cash Scam: झुंझुनू। राजस्थान में झुंझुनू जिले में एटीएम में कैश भरने वाली सीएमएस कंपनी से जुड़ा बड़ा नकदी घोटाला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सीएमएस कंपनी झुंझुनू, पिलानी और चिड़ावा क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के एटीएम में नकदी भरने का कार्य करती है। कंपनी के कर्मचारी सुमेर सिंह और संदीप सिंह पिछले करीब एक वर्ष से इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे। Jhunjhunu News
शनिवार को दोनों कर्मचारी कैश वैन में सभी एटीएम की चाबियां छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद कंपनी अधिकारियों को संदेह हुआ और तत्काल संबंधित एटीएम की आंतरिक ऑडिट शुरू करवाई गई। अब तक 17 एटीएम मशीनों की जांच में 83 लाख रुपये से अधिक की नकदी कम पाई गई है। कंपनी की टीम ने पिलानी क्षेत्र की सभी एटीएम मशीनों की आॅडिट पूरी कर ली है, जबकि चिड़ावा और झुंझुनू की शेष मशीनों की जांच जारी है। Jhunjhunu News