यूपी के इस जिलेवासियों की सुविधा के लिए सरकार ने उठाए ये कदम, प्रोपर्टी के दामों में उछाल
यूपी के इस जिलेवासियों की सुविधा के लिए सरकार ने उठाए ये कदम, प्रोपर्टी के दामों में उछाल
गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह )। शहर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 स्थित कृष्ण नगर बागू में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शहर विधायक संजीव शर्मा ने इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों पर लगभग 24 लाख 49 हजार रुपये की लागत आएगी।
शिलान्यास के तहत डूडा विभाग द्वारा बनी नाथ के मकान से देवेंद्र के मकान तक, समय सिंह के मकान से रूप सिंह के मकान तक, रामपाल के मकान से भूपेंद्र के मकान तक, अमित के मकान से ईश्वर के मकान तक, चंद्रपाल के मकान से इंद्रपाल के मकान तक तथा सुंदर के मकान से ओमपाल के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और स्वच्छ वातावरण जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि शहर विधानसभा के प्रत्येक वार्ड को आधुनिक और सुविधायुक्त बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास परियोजनाएं निरंतर गति पकड़ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन, स्वच्छता और जीवन स्तर में सुधार का लाभ मिल रहा है।स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों के शिलान्यास पर विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।