शिक्षा और रोजगार
धरातलीय व गुणवत्तापूर्ण हो शिकायतों का निस्तारण: सीडीओ
नवनियुक्त सीडीओ बिजेन्द्र शुक्ला ने सुनी जनसमस्याएं, 24 शिकायतों में से तीन निस्तारित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी शामली बिजेन्द्र कुमार शुक्ला ने तहसील मुख्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 24 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शनिवार को तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार कक्ष में जून माह का अंतिम सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता नवनियुक्त सीडीओ बिजेन्द्र कुमार शुक्ला ने की।
इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 24 शिकायती प्रार्थना-पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत हुए, जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना-पत्रों को शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। सीडीओ ने अधीनस्थ अधिकारियों को शिकायतों के धरातलीय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए है। इस दौरान एसडीएम कैराना शिवाजी यादव, तहसीलदार अर्जुन चौहान, नायब तहसीलदार सतीश यादव, आपूर्ति निरीक्षक मदनपाल सिंह व शौदान सिंह, बीडीओ कैराना बृजेश गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। Kairana News
