माता -पिता का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता :नरेश टिकैत

माता -पिता का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता :नरेश टिकैत

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह )। राजधानी दिल्ली से सटे हॉट सिटी में शुमार शहर गाजियाबाद अंतर्गत आने वाली  मोदीनगर तहसील के ग्राम रोरी में चेयरमैन इंडस्ट्री ग्रेटर नोएडा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष  ब्राह्मण महापंचायत व  समाजसेवी सहदेव शर्मा ने अपने दिवंगत माता-पिता स्व. दीपचंद शर्मा (भूतपूर्व सरपंच एंव प्रधान  ग्राम रोरी ) एवं स्व. सावित्री देवी की स्मृति में भव्य समाधि स्थल एवं आश्रम का निर्माण कर उनकी प्रतिमाओं का अनावरण कराया। कार्यक्रम में संत-महात्माओं एवं जनप्रतिनिधियों ने समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह में गौरीशंकर धाम वृंदावन के शिवम साधक, भारतीय  किसान यूनियन (भाकियू ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत , सांसद डॉ  राजकुमार सांगवान, विधायक डॉ. मंजू शिवाच, विधायक बलराम दांगी ,सीतापुर के सांसद राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में माता-पिता के सम्मान और सेवा का संदेश देने वाली सहदेव शर्मा की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायी है। इस मौके पर भाकियू के राष्ट्रिय अध्यक्ष नरेश  टिकैत  ने कहा कि माता और पिता का कर्ज (ऋण ) कभी चुकाया नहीं जा सकता है। ये अच्छी पहल है जो समाज को और खासकर युवाओं को  प्रेरणा देगी। अंत में सहदेव शर्मा ने सभी  अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और दूर-दराज से आए लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नानकचंद शर्मा ने किया। कार्यकर्म को सफल बनाने में  चौधरी रामकुमार सिंह ( भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष),बिजेंद्र सिंह ( भाकियू जिला अध्यक्ष ), का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में अक्षय कुमार सहित सकड़ों की संख्या में क्षेत्र के  गणमान्य लोग और ग्रामवासी मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts