शिक्षा और रोजगार
मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित: कंवलजीत कौर
विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची कार्यों की समीक्षा, जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: गांव स्योंसर में चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने मतदान केंद्र स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) के साथ बैठक कर मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की समीक्षा की तथा गांव की स्थिति संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके उपरांत जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर गांव के सरपंच संदीप मोर के निवास पर पहुंचीं, जहां उन्होंने जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों से संवाद किया।
इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के सफल 12 वर्षों के दौरान देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों तथा आमजन के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कंवलजीत कौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र और हरियाणा सरकार ने विकास कार्यों में पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं, तथा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रहा है।
उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित न रहे। कंवलजीत कौर ने ग्रामीणों से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार निरंतर जनकल्याण और विकास के लिए कार्य कर रही हैं तथा आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं और अन्य स्थानीय विषयों पर अपने विचार रखे। कंवलजीत कौर ने उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
4.jpg)