Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत कार्यक्रमआयोजित

Published On

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस दौरान महिला पुलिस एवं कालिक पेट्रोलिंग यूनिट की कार्मिकों ने भी योगाभ्यास में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से सकारात्मक और आत्मिक रूप से ऊर्जावान बनता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर में जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, शैक्षणिक संस्थान एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया। Rajasthan News

Yog-Raj

Yog-Raj2

Yog-Raj-1

About The Author

Related Posts