शिक्षा और रोजगार
'नगरपालिका परिषद के सभासदों ने धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन'
पांचवे दिन भी जारी रहा बैनामा लेखकों, स्टाम्प वेंडर्स व अधिवक्ताओं का धरना
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ई-पंजीकरण व्यवस्था के खिलाफ दस्तावेज लेखकों, अधिवक्ताओं एवं स्टाम्प वेंडर्स के धरना-प्रदर्शन को नगरपालिका परिषद कैराना के सभासदों ने अपना समर्थन दिया है। वहीं, धरना-प्रदर्शन पांचवे दिन भी जारी रहा।
कैराना के दस्तावेज लेखक व स्टाम्प वेंडर्स ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में विगत मंगलवार से कार्य बहिष्कार करके सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पर धरने पर बैठे हुए है। उन्हें जनपद बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ताओं का भी समर्थन प्राप्त है। धरनारत स्टाम्प वेंडर्स, दस्तावेज लेखक व अधिवक्ता प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित 17 सूत्रीय ज्ञापन-पत्र एसडीएम कैराना व सब-रजिस्ट्रार को सौंप चुके है, जिसमें उल्लेखित बिंदुओं को स्वीकार करने का आग्रह किया गया है। दस्तावेज लेखक, रजिस्ट्री कार्य से जुड़े अधिवक्ता व स्टाम्प वेंडर्स पांचवे दिन भी धरने पर डटे रहे, जिसके चलते सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री सम्बन्धी कोई कार्य नही हुआ।
शनिवार को नगरपालिका परिषद कैराना के वार्ड संख्या-09 की महिला सभासद के पति महबूब चौधरी अन्य सभासदों के साथ में धरनास्थल पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने धरने के समर्थन में दर्जनभर से अधिक सभासदों का हस्ताक्षयुक्त पत्र दस्तावेज दस्तावेज लेखक एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष जतन सिंह को सौंपा। महबूब चौधरी ने एक दिन पूर्व धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिए जाने की घोषणा की थी। वहीं, उत्तर-प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन रजिस्टर्ड के प्रांतीय संगठन मंत्री बाबू अली ने बताया कि ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में उप-निबंधक कार्यालय पर पांचवे दिन भी धरना दिया गया।
.jpg)