21 जून को निकलेगा पांचवीं मुहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस

अलम और जुलजनाह के साथ निकलेगा मुहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे में पांचवीं मुहर्रम का पारंपरिक एवं ऐतिहासिक जुलूस 21 जून को नवाब रजा अली खान के आवास आलकलां से निकाला जाएगा। जुलूस में अलम और जुलजनाह शामिल रहेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की संभावना है। शहजादा वसी हैदर साकी ने बताया कि जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जुलूस मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। नगर पालिका परिषद के ईओ समीर कश्यप ने बताया कि जुलूस मार्गों पर विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है। साथ ही, धूल से बचाव के लिए पानी का छिड़काव भी कराया जाएगा। नवाब रजा अली खान ने बताया कि यह जुलूस पिछले लगभग एक शताब्दी से लगातार निकाला जा रहा है। इसमें सभी वर्गों एवं विभिन्न मत-पंथों के लोग श्रद्धा और सम्मान के साथ शामिल होते हैं। जुलूस के दौरान नौहाख्वानी, सोजख्वानी एवं मातम किया जाता है। लगभग एक किलोमीटर लंबा यह जुलूस पूरे धार्मिक उत्साह और पारंपरिक शान-ओ-शौकत के साथ कर्बला तक पहुंचता है।

Kairana News (5)

About The Author

Related Posts