'ई-रजिस्ट्री के विरोध में दूसरे दिन भी जारी रहा धरना-प्रदर्शन'

कैराना में ई-पंजीकरण के विरोध में धरना-प्रदर्शन जारी

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखकों, अधिवक्ताओं एवं स्टाम्प वेंडर्स का धरना-प्रदर्शन सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना-प्रदर्शन के चलते गुरुवार को भी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री कार्य बंद रहेगा। 

विगत मंगलवार को कैराना के दस्तावेज लेखक व स्टाम्प वेंडर्स ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में कार्य बहिष्कार करते हुए सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पर धरने पर बैठ गए थे। जनपद बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ताओं ने भी धरनारत दस्तावेज लेखकों व स्टाम्प वेंडर्स का समर्थन किया है। धरनारत दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडर्स व अधिवक्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित 17 सूत्रीय ज्ञापन-पत्र एसडीएम कैराना शिवाजी यादव को सौंपा था, जिसमें उल्लेखित बिंदुओं को स्वीकार करने का अनुरोध किया गया है। बुधवार को भी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पर दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडर्स व अधिवक्ताओं का धरना लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा।

दस्तावेज लेखकों, रजिस्ट्री कार्य से जुड़े अधिवक्ताओं व स्टाम्प वेंडर्स की हड़ताल के चलते सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री सम्बन्धी कोई कार्य नही हो सका। उत्तर-प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन रजिस्टर्ड के प्रांतीय संगठन मंत्री बाबू अली ने बताया कि ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में उप-निबंधक कार्यालय पर दूसरे दिन भी धरना दिया गया। धरना-प्रदर्शन का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के मद्देनजर उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करें। इस दौरान दस्तावेज लेखक एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष जतन सिंह, महासचिव संतरपाल सिंह, उपाध्यक्ष सज्जाद आलम, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार तथा जनपद बार

एसोसिएशन कैराना के महासचिव सरवेज जंग व सुभाष चौहान एडवोकेट, एडवोकेट उदय सिंह, एडवोकेट सालिम अली, एडवोकेट माजिद, एडवोकेट खालिद, एडवोकेट जाबिर, राजपाल मुखिया, अनिल चौहान, जावेद अली, अरविंद सैनी, कफील अहमद, वीरेन्द्र सिंह, नवाब अली, रियासत अली, रंजन गर्ग, ताराचन्द सैनी, जयकरण सिंह, राकेन्द्र कश्यप, मेंबर सिंह, अफजाल अली, सुशील कुमार सिंघल, राजबाला वर्मा, जोनी कुमार, तसलीम अहमद, शिवांशु वर्मा आदि मौजूद रहे।

Kairana News

About The Author

Related Posts