'चौथे दिन भी धरने पर डटे बैनामा लेखक, स्टाम्प वेंडर्स व अधिवक्ता'

कैराना में ई-पंजीकरण के खिलाफ चौथे दिन भी धरना, रजिस्ट्री कार्य ठप

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ई-पंजीकरण व्यवस्था के खिलाफ दस्तावेज लेखक, अधिवक्ता एवं स्टाम्प वेंडर्स लगातार चौथे दिन भी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पर धरने पर डटे रहे। चार दिनों से रजिस्ट्री कार्य बंद रहने के कारण सरकार को राजस्व की भारी हानि हो रही है।

कैराना के दस्तावेज लेखक व स्टाम्प वेंडर्स ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में विगत मंगलवार से कार्य बहिष्कार करके सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पर धरने पर बैठे हुए है। उन्हें जनपद बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ताओं का भी समर्थन प्राप्त है। धरनारत लोग प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित 17 सूत्रीय ज्ञापन-पत्र एसडीएम कैराना व सब-रजिस्ट्रार को सौंप चुके है, जिसमें उल्लेखित बिंदुओं को स्वीकार करने का अनुरोध किया गया है। दस्तावेज लेखक, रजिस्ट्री कार्य से जुड़े अधिवक्ता व स्टाम्प वेंडर्स शुक्रवार को चौथे दिन भी धरने पर डटे रहे, जिसके चलते सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री सम्बन्धी कोई कार्य नही हुआ।

रजिस्ट्री कार्य बंद होने से सरकार को रोजाना लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। शुक्रवार को नगरपालिका परिषद के वार्ड संख्या-09 के सभासद पति महबूब चौधरी भी धरनास्थल पर पहुंचे और अपना समर्थन दिया। उन्होंने शनिवार से नगर के अन्य सभासदों का समर्थन दिलाये जाने का भी आश्वासन दिया है। वहीं, उत्तर-प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन रजिस्टर्ड के प्रांतीय संगठन मंत्री बाबू अली ने बताया कि ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में उप-निबंधक कार्यालय पर चौथे दिन भी धरना दिया गया। शनिवार को भी धरना-प्रदर्शन  जारी रहेगा। इस दौरान दस्तावेज लेखक एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष जतन सिंह, महासचिव

संतरपाल सिंह, उपाध्यक्ष सज्जाद आलम, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, ऑल यूपी स्टाम्प वेंडर्स एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष मोहम्मद प्रवेज, एडवोकेट सुभाष चौहान, एडवोकेट उदय सिंह, एडवोकेट सालिम अली, एडवोकेट माजिद, एडवोकेट खालिद, एडवोकेट जाबिर, राजपाल मुखिया, अनिल चौहान, जावेद अली, अरविंद सैनी, कफील अहमद, वीरेन्द्र सिंह, नवाब अली, रियासत अली, रंजन गर्ग, ताराचन्द सैनी, जयकरण सिंह, राकेन्द्र कश्यप, मेंबर सिंह, अफजाल अली, सुशील कुमार सिंघल, राजबाला वर्मा, जोनी कुमार, तसलीम अहमद, शिवांशु वर्मा आदि मौजूद रहे।

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts