शिक्षा और रोजगार
ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में फंसकर युवक बना हथियार सप्लायर, विदेशी हथियारों सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार
रोहतक में विदेशी हथियारों के साथ सप्लायर दबोचा, छात्र निकला आरोपी
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: अपराध जांच शाखा की टीम ने एक युवक को विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेशी हथियारों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने बताया कि सीआईए की टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक विदेशी हथियारों की सप्लाई कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक को काबू किया।
पूछताछ पर आरोपी की पहचान जनता कालोनी निवासी कृत के रूप में हुई। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक चाइनिज हथियार और दूसरी विदेशी हथियार बरामद हुए। साथ ही आठ राउंड भी पुलिस को आरोपी के पास से बरामद हुए है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है और वह आॅनलाइन गेमिंग के चक्कर में फंस गया, जिसमें पैसे हार गया और उस पर कर्जा चढ़ गया। इस बारे में आरोपी ने अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया और कर्जा उतारने के चक्कर में इस दौरान वह एक विदेशी आॅपरेटर के चुंगल में फंस गया। आरोपी का काम केवल हथियारों को इधर से उधर करना था, जिसके लिए उसे एक सप्लाई के करीब एक लाख रुपए तक मिलते थे।
अवैध हथियार के 68 मामले दर्ज, 110 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक रोहतक गौरव राजपुरोहित ने बताया कि अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निंरतर कडी कार्यवाही की जा रही है। साल 2026 मे जनवरी माह से लेकर अब तक अवैध हथियार के 68 मामले दर्ज हो चुके है जिनमे 110 आरोपियो को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा अवैध हथियार सप्लाई करने वाले 35 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो से 121 देसी पिस्तौल, 3 रिवाल्वर, 1 विदेशी पिस्तौल व 514 रौंद बरामद किये गये।