सीबीएसई में 96 प्रतिशत अंक लाने वाले वेदांत राठी का हुआ सम्मान

शिक्षा से ही बनता है उज्ज्वल भविष्य: गोपालदास महाराज

Published On

मोरना (सच कहूँ न्यूज़)। Morna News: क्षेत्र के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुकुल सिटी, शुकतीर्थ में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले भाजपा नेता अमित राठी के पुत्र वेदांत राठी को सम्मानित किया गया।

स्टार एलुमिनी ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित समारोह का शुभारंभ शुक्रताल के महामंडलेश्वर गोपालदास महाराज ने फीता काटकर किया। इस दौरान ग्रुप के पदाधिकारियों ने वेदांत राठी को स्मृति चिह्न एवं पटका भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेजर (सेवानिवृत्त) अरविंद कुमार ने कहा कि स्टार एलुमिनी ग्रुप क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और वे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।

महामंडलेश्वर गोपालदास महाराज ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति सदैव जागरूक और समर्पित रहना चाहिए। शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे व्यक्ति, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन होता है। उन्होंने वेदांत राठी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर रक्षा सेवाओं से जुड़े अधिकारी, जनता इंटर कॉलेज भोपा के पूर्व छात्र, एनसीसी अधिकारी सहित मेजर अरविंद कुमार,कैप्टन  रमन सिंह, इंस्पेक्टर अमित कुमार, राजकुमार राठी, अमृत सहरावत, अरुण कुमार, अमित सहरावत, मनीष तोमर, धीरज राठी, रोहित गुलिया, अंकित राठी, अंकुर राठी, ऋतिक, अचिन चौधरी, अगम तोमर, आर्यन दुहन, अनिरुद्ध राठी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Morna News

About The Author

Related Posts