बीजों से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, वाहन जलकर खाक
मूंगफली के बीजों से भरे ट्रक में आग लगने से वाहन जलकर खाक
Published On
जोधपुर (सच कहूँ न्यूज)। Jodhpur News: राष्ट्रीय राजमार्ग-125 पर जोधपुरझ्रपोकरण मार्ग के बावकान तालाब के पास शनिवार अलसुबह मूंगफली के बीजों से भरे 12 चक्का ट्रक में भीषण आग लग गई। आग कुछ ही मिनटों में फैल गई और ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे में चालक मंगलाराम जाट सुरक्षित बच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना सुबह करीब 4 बजे हुई, जब ट्रक में लदे कट्टों में आग तेजी से फैल गई और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक नष्ट हो चुका था।
