Punjab

हवाला-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद
भाजपा सरकार द्वारा एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ा, केंद्र को तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए: हरपाल सिंह चीमा
भाजपा की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज- सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने मास्टरशेफ इंडिया की प्रतियोगी हरमनप्रीत कौर को वर्षों पुरानी बीमारी और बढ़ते इलाज खर्चों से राहत दिलाई*
सिर्फ नशा ही नहीं, ‘कैंसर’ भी खा रहा ‘पंजाब’ को

धर्मशाला के कमरे से 26.36 ग्राम चिट्टा बरामद, 52 हजार रुपए और नशा बेचने का सामान भी जब्त, युवक गिरफ्तार

पूछताछ में कई लोगों को चिट्टा बेचने का खुलासा, सप्लायर के खिलाफ भी मामला दर्ज

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। पल्लू थाना पुलिस ने जाट धर्मशाला में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 26.36 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 52 हजार रुपए की बिक्री राशि तथा नशा बेचने और सेवन में प्रयुक्त सामान के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में चिट्टा बेचने और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार पल्लू थाना प्रभारी सुरेश मील पुलिस टीम के साथ कस्बा पल्लू में होटल, ढाबों और धर्मशालाओं की जांच कर रहे थे। इसी दौरान जाट धर्मशाला में एक युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध अवस्था में वापस भागकर कमरा नम्बर 75 में घुस गया। पुलिस ने उसका पीछा कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम मुकेश कुमार (26) पुत्र श्योपतराम जाट निवासी रामकां पीएस रावतसर बताया।

प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने अपने पास हेरोइन होने की बात स्वीकार की, लेकिन उसी दौरान घनियासर गांव में एक युवती के कथित अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस को तत्काल रवाना होना पड़ा। पुलिस ने कमरे को सुरक्षित लॉक कर आरोपी को निगरानी में छोड़ दिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद रात को वापस लौटकर तलाशी की प्रक्रिया पूरी की। तलाशी के दौरान मुकेश कुमार की जींस की जेब से एक पारदर्शी पॉलीथिन में रखा डलीनुमा पदार्थ बरामद हुआ। जांच में यह हेरोइन (चिट्टा) पाया गया। Hanumangarh News

इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर इसका शुद्ध वजन 26.36 ग्राम निकला। कमरे में रखे एक पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर 52 हजार रुपए नकद, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, सिल्वर फॉयल, खाली पॉलीथिन थैलियां, गोल किए हुए नोट, रबर तथा अन्य सामग्री बरामद हुई। आरोपी ने नकदी को चिट्टा बिक्री से प्राप्त रकम तथा अन्य सामान को नशा बेचने और सेवन में उपयोग होने वाला बताया।

पूछताछ में मुकेश कुमार ने बताया कि करीब छह दिन पहले उसके परिचित कृष्ण कुमार उर्फ सुरजीत ने अबोहर क्षेत्र के एक व्यक्ति से 50 हजार रुपए में लगभग 30 ग्राम हेरोइन दिलवाई थी। आरोपी के अनुसार उसने कुछ चिट्टा बेच दिया और कुछ स्वयं सेवन कर लिया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने विकास पुत्र महावीर जाट निवासी रामकां, विक्रम मटोरिया, संजय गोस्वामी, दिनेश गोस्वामी, विकास गोस्वामी, ललित गोस्वामी निवासी झेदासर, दीपक पूनिया निवासी चांदेड़ी तथा गुलशन गोस्वामी निवासी बरमसर सहित कई लोगों को चिट्टा बेचा था।

पुलिस ने बरामद हेरोइन, 52 हजार रुपए की बिक्री राशि और अन्य सामान जब्त कर लिया। आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तथा सप्लाई नेटवर्क में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के चलते धारा 29 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच रावतसर थाना प्रभारी ईश्वरानन्द को सौंपी गई है। पुलिस अब हेरोइन की सप्लाई करने वाले आरोपियों और खरीददारों की भूमिका की भी जांच कर रही है। Hanumangarh News

किराना दुकानदार 200 नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार

हनुमानगढ़। अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टिब्बी थाना पुलिस ने एक किराना दुकानदार को 200 नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी मजदूरों और नशा करने वाले लोगों को अधिक कीमत पर कैप्सूल बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत टिब्बी थाना के सहायक उपनिरीक्षक देवीलाल मय जाप्ता क्षेत्र में गश्त एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पिंक सिटी क्षेत्र में किराना दुकान संचालक कालूराम मेघवाल अपने पास नशीले कैप्सूल रखकर बिक्री के लिए खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति हाथ में काले रंग का पॉलीथिन बैग लिए दिखाई दिया।

मजदूरों को बेचने की फिराक में था आरोपी

पुलिस को देखकर वह पास के खाली प्लॉट की ओर जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। उसने अपना नाम कालूराम (38) पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल निवासी वार्ड संख्या 15, टिब्बी बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से मिली पॉलीथिन की तलाशी ली तो उसमें प्रेगाबलिन कैप्सूल के 20 पत्ते बरामद हुए। प्रत्येक पत्ते में 10 कैप्सूल होने से कुल 200 कैप्सूल मिले। आरोपी से दवा रखने संबंधी लाइसेंस, परमिट अथवा चिकित्सकीय पर्ची मांगी गई, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ये कैप्सूल हनुमानगढ़ टाउन निवासी राजन उर्फ हन्नी अरोड़ा से खरीदे थे और वह इन्हें नशा करने वाले लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस ने बताया कि जिला कलक्टर हनुमानगढ़ के आदेशानुसार जिले में 75 मिलीग्राम से अधिक मात्रा वाले प्रेगाबलिन कैप्सूल की खुली एवं अनियंत्रित बिक्री प्रतिबंधित है। आदेश की अवहेलना करने पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद कैप्सूलों को जब्त कर सील किया गया है। मामले की जांच थाना प्रभारी हंसराज लूणा कर रहे हैं। पुलिस अब आरोपी की ओर से बताए गए सप्लायर राजन उर्फ हन्नी अरोड़ा की भूमिका की भी जांच कर रही है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts