Punjab

हवाला-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद
भाजपा सरकार द्वारा एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ा, केंद्र को तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए: हरपाल सिंह चीमा
भाजपा की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज- सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने मास्टरशेफ इंडिया की प्रतियोगी हरमनप्रीत कौर को वर्षों पुरानी बीमारी और बढ़ते इलाज खर्चों से राहत दिलाई*
सिर्फ नशा ही नहीं, ‘कैंसर’ भी खा रहा ‘पंजाब’ को

मेडिकल स्टोर के बाहर युवक पर जानलेवा हमला

लाठी-डंडों और लोहे के कापे से हमला कर हाथ-पैर तोड़े, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। मुख्य बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर के बाहर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में संगरिया थाना पुलिस ने चार नामजद सहित सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले में घायल युवक के हाथ और पैर में फ्रैक्चर होने के साथ शरीर पर कई चोटें आई हैं। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार गांव रतनपुरा निवासी 52 वर्षीय नारायणी पत्नी बलराम गोदारा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके पुत्र सोनू के साथ रिंकू, निर्देश बिश्नोई व अन्य युवकों की पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि पिछले तीन दिनों से आरोपी उसके पुत्र का पीछा कर रहे थे और कई बार उनकी ढाणी तक भी पहुंचे थे, लेकिन सोनू वहां नहीं मिला।

रिपोर्ट के अनुसार 6 जून की शाम करीब 5 बजे सोनू अपने बच्चे की दवाई लेने के लिए संगरिया के मुख्य बाजार स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर गया था। इसी दौरान रिंकू पुत्र नंदराम निवासी वार्ड नम्बर 1, संगरिया, निर्देश बिश्नोई पुत्र अजय कुमार निवासी भगतपुरा रोड ढाणी, अक्षय नैण निवासी चौटाला ढाणी, मोहित छिम्पा निवासी रतनपुरा तथा तीन अन्य युवक एक वाहन में सवार होकर वहां पहुंचे। Hanumangarh News

आरोप है कि सभी आरोपियों ने एक राय होकर सोनू को रोक लिया तथा गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते हुए लाठी-डंडों व लोहे के कापे से उस पर हमला कर दिया। हमले में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके हाथ व पैर में फ्रैक्चर हो गया। शोर-शराबा सुनकर धीरज छिम्पा पुत्र कालूराम निवासी रतनपुरा, गुरप्रीत सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी संगरिया तथा अन्य राहगीर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर घायल को बचाया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की सहायता से घायल सोनू को राजकीय चिकित्सालय संगरिया पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी बदमाश और नशेड़ी प्रवृत्ति के हैं तथा घटना के बाद भी परिवार को धमकियां दे रहे हैं। संगरिया थाना पुलिस ने नारायणी की रिपोर्ट पर रिंकू, निर्देश बिश्नोई, अक्षय नैण, मोहित छिम्पा एवं तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक नौरंगलाल को सौंपी गई है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts