Punjab

हवाला-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद
भाजपा सरकार द्वारा एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ा, केंद्र को तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए: हरपाल सिंह चीमा
भाजपा की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज- सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने मास्टरशेफ इंडिया की प्रतियोगी हरमनप्रीत कौर को वर्षों पुरानी बीमारी और बढ़ते इलाज खर्चों से राहत दिलाई*
सिर्फ नशा ही नहीं, ‘कैंसर’ भी खा रहा ‘पंजाब’ को

जेल में प्याज के अंदर छिपाकर पहुंचाई जा रही थी हेरोइन, 4.95 ग्राम चिट्टा बरामद

दो अज्ञात युवक जेल संतरी पोस्ट पर छोड़ गए थे तीन कट्टे प्याज, तलाशी में खुला नशा तस्करी का राज

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। जिला कारागृह में नशा तस्करी का एक अनोखा मामला सामने आया है। दो अज्ञात युवक जेल लंगर का सामान बताकर तीन कट्टे प्याज संतरी पोस्ट पर छोड़ गए, लेकिन जांच में एक प्याज के अंदर छिपाकर रखी गई 4.95 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। जंक्शन थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार रविवार की शाम जंक्शन थाना प्रभारी रामचन्द्र कस्वां पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान जिला कारागृह के अधीक्षक योगेश कुमार तेजी ने सूचना दी कि कुछ समय पहले दो अज्ञात युवक मोटर साइकिल पर आए और तीन कट्टे प्याज जेल लंगर का सामान बताकर संतरी पोस्ट पर रखकर चले गए। बाद में जांच करने पर पता चला कि उक्त सामान जेल लंगर का नहीं है, जिससे संदेह उत्पन्न हुआ।

सूचना पर पुलिस टीम तुरंत जेल परिसर पहुंची और जेल अधीक्षक तथा संतरी राकेश कुमार की मौजूदगी में कट्टों की तलाशी ली। दो थैले प्लास्टिक की जालीदार बोरियों के थे जबकि एक बोरी में प्याज के साथ टमाटर, लहसुन और हरी मिर्च भी रखी हुई थी। जब सभी सब्जियों को बाहर निकालकर जांच की गई तो एक प्याज पर खाकी रंग की सेलो टेप लगी हुई मिली। पुलिस ने संदेह होने पर उस प्याज को खोलकर देखा तो उसके अंदर गुलाबी रंग की तीन पन्नियों में भरा हल्के क्रीम रंग का डलीनुमा पदार्थ मिला। Hanumangarh News

पुलिस अधिकारियों, स्टाफ और स्वतंत्र गवाहों ने अपने अनुभव के आधार पर उसे हेरोइन (चिट्टा) के रूप में पहचाना। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर बरामद हेरोइन का शुद्ध वजन 4.95 ग्राम पाया गया, जबकि पन्नियों सहित कुल वजन 5.28 ग्राम निकला। पुलिस ने मादक पदार्थ को नियमानुसार जब्त कर सील कर दिया तथा नमूना सील और अन्य आवश्यक कार्रवाई पूरी की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अज्ञात व्यक्तियों की ओर से हेरोइन को जेल के भीतर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था।

इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तथा कारागृह अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी रजनदीप कौर को सौंपी गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उन दो अज्ञात युवकों की पहचान करने में जुटी है, जिन्होंने जेल परिसर में यह संदिग्ध सामान छोड़ा था। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts