Punjab

हवाला-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद
भाजपा सरकार द्वारा एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ा, केंद्र को तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए: हरपाल सिंह चीमा
भाजपा की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज- सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने मास्टरशेफ इंडिया की प्रतियोगी हरमनप्रीत कौर को वर्षों पुरानी बीमारी और बढ़ते इलाज खर्चों से राहत दिलाई*
सिर्फ नशा ही नहीं, ‘कैंसर’ भी खा रहा ‘पंजाब’ को

Road Accident: तेज रफ्तार बस की टक्कर से महिला सहित 4 लोग जख्मी

पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोहतक रोड स्थित मुल्तान नगर रेड लाइट के पास हादसा

Manmohan Picture
Published On

Road Accident: नई दिल्ली। पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोहतक रोड स्थित मुल्तान नगर रेड लाइट के पास एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक क्लस्टर बस ने एक महिला सहित चार लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें कुल 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और बस को कब्जे में ले लिया है। Delhi News

पुलिस के अनुसार, 7 जून 2026 को लगभग शाम 6 बजे 50 साल की निर्मला देवी (50 वर्ष) अपने तीन परिजनों के साथ सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान राजघाट की ओर से आ रही रूट नंबर 954 की क्लस्टर बस ने कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से निर्मला देवी और उनके परिजन सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई थी। घायलों को पहले श्री बालाजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल में रेफर किया गया। घटना में निर्मला देवी के साथ उनकी परिचित निशा (23 वर्ष), निवासी मदीपुर जे.जे. कॉलोनी, दिल्ली और दो नाबालिग बच्चे भी शामिल थे। सभी को मामूली चोटें आई हैं।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और बस को कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्जे में ले लिया। इस मामले में बीएनएस के तहत पश्चिम विहार ईस्ट थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।आरोपी चालक की पहचान इरशाद अली (28 वर्ष), पुत्र शमशाद अली, निवासी मीर विहार, मदनपुर डबास, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घायल परिजनों को मेडिकल जांच के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। Delhi News

 

About The Author

Related Posts