Punjab Sports News: सहनूर बावा इन्सां की सफलता से संगरुर के खडियाल गांव में खुशी का माहौल

पूज्य गुरु जी के पावन आशीर्वाद से ही मिली सफलता, एशियाई खेलों में देश के लिए जीता ‘गोल्ड’

Manmohan Picture
Published On

Punjab Sports News: संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह/नरेश कुमार)। एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली 16 वर्षीय संगरूर जिले की बेटी सहनूर बावा इन्सां की उपलब्धि पर पूरा संगरूर जिला गर्व महसूस कर रहा है। मंगलवार को संगरूर की डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने सहनूर बावा इन्सां का विशेष सम्मान करते हुए जिला प्रशासन की ओर से उसे 1 लाख रुपये देने की घोषणा की। Sangrur News

उल्लेखनीय है कि सहनूर बावा इन्सां ने 28 मई से 31 मई तक चीन में आयोजित 22वीं अंडर-20 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 गुणा 4 रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। सहनूर बावा इन्सां संगरूर जिले के खडियाल गांव की निवासी है। उनका पूरा परिवार डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है।

मंगलवार को संगरूर में आयोजित विशेष सम्मान समारोह के दौरान ‘सच कहूँ’ से बातचीत करते हुए सहनूर इन्सां ने कहा कि उन्हें अपनी उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद से वह अब अपने अगले लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक मेहनत करेगी। 

महज 16 वर्ष की आयु में चीन में आयोजित एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सहनूर इन्सां ने बताया कि वह पढ़ाई और खेल दोनों में संतुलन बनाकर चल रही है। उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन चार से पांच घंटे अभ्यास करती हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने विशेष रूप से कहा कि खिलाड़ियों में यह धारणा बनी हुई है कि केवल मांसाहारी आहार लेने से ही खेलों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु जी से नामदान प्राप्त करने के बाद उन्होंने शुरू से ही शाकाहारी भोजन अपनाया हुआ है।अपनी दैनिक डाईट में वह दही, बादाम, अखरोट, विभिन्न प्रकार के बीज (सीड्स), काले चने और अन्य प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ शामिल करती हैं। सहनूर का अगला लक्ष्य ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए तैयारी करना है। Sangrur News

सहनूर इन्सां के पिता दर्शन दास, निवासी खडियाल, ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर बहुत गर्व है। उन्होंने बताया कि सहनूर की उपलब्धि के बाद आसपास के गाँवों के लोग भी उनसे मिलने और अपनी बेटियों की खेल तैयारी संबंधी सलाह लेने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सहनूर अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है और उनकी इस सफलता से पूरा परिवार बेहद खुश है। उन्होंने बताया कि सहनूर की माता जसवीर कौर इन्सां डेरा सच्चा सौदा की श्रद्धालु हैं और सुपर स्टूडेंट भी हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की यह उपलब्धि पूज्य गुरु जी की अपार कृपा का परिणाम है। सहनूर इन्सां के कोच जसप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी प्रशिक्षित खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने बताया कि सहनूर एक मेहनती खिलाड़ी है, जिसने प्रतिदिन लगभग पांच घंटे अभ्यास किया है।

इस अवसर पर संगरूर के डेरा श्रद्धालु इंस्पेक्टर जगराज सिंह इन्सां तथा सहनूर के नाना गुरमेल दास इन्सां झनेड़ी ने भी पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद किया।

सहनूर के लिए जिला खेल अधिकारी ने की ये बड़ी घोषणा

इस संबंध में बातचीत करते हुए संगरूर के जिला खेल अधिकारी नवदीप सिंह ने कहा कि यह संगरूर जिले के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि सहनूर ने एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है।

उन्होंने बताया कि डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर द्वारा रेड क्रॉस की ओर से सहनूर इन्सां को 1 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए निर्धारित सभी पुरस्कार, सम्मान और आर्थिक सहायता भी सहनूर को उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सहनूर को हर संभव सहयोग और सहायता प्रदान की जाएगी। Sangrur News

Sehnoor-Insan-Family

About The Author

Related Posts