10 साल बाद अपनों से मिलेगा बिछुड़ा अविनाश, डेरा सच्चा सौदा संगरिया के सेवादारों ने दिया सहारा

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला है 28 वर्षीय अविनाश

Manmohan Picture
Published On

संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। रास्ता भटक कर अपनों से दूर हुए एक बेबस युवक के लिए संगरिया के सेवादार फरिश्ता बनकर सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला 28 वर्षीय अविनाश पिछले 10 साल से सड़कों पर जिंदगी की जंग लड़ रहा था। भूख, प्यास और भीषण गर्मी से बेहाल अविनाश डबवाली रोड पर दयनीय हालत में मिला। वह काम की तलाश में घर से निकला था, लेकिन किस्मत ने ऐसा भटकाया कि वह चाहकर भी वापस नहीं लौट सका। जो कुछ कमाया, वह भी चोरी हो गया। Sangaria News

इस मजबूर युवक पर जब डेरा सच्चा सौदा के सेवादार महेश गोयल इन्सां की नजर पड़ी, तो मानवता जाग उठी। उन्होंने तुरंत अन्य सेवादारों के सहयोग से उसे संभाला। पुलिस को सूचना देने के बाद अविनाश को मानवता भलाई केंद्र लाया गया। यहाँ सेवादारों ने उसे भरपेट भोजन कराया, नहलाया, उसके बढ़े हुए बाल-दाढ़ी काटे और नए कपड़ों का प्रबंध किया।

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेदार लाल चंद इन्सां ने बताया कि अविनाश को केंद्र में रखकर उसकी पूरी देखभाल की जाएगी। जैसे ही उसकी हालत में सुधार होगा, उसे पूरे सम्मान के साथ उसके परिवार के पास उत्तर प्रदेश भेजा जाएगा। इस पुनीत कार्य में मोनू गोयल, नंद किशोर, बबलू, सुखदेव, अमरा राम सुरेन्द्र जग्गा और गुरचरण खोसा सहित कई सेवादारों ने अहम भूमिका निभाकर इंसानियत की एक अनूठी मिसाल पेश की है। Sangaria News

Avinash-Kushnagar

About The Author

Related Posts