Punjab

भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ खुलेआम गाली-गलौज करना और एक महिला एसएसपी को धमकाना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है: बलतेज पन्नू
पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां
Punjab Elections News: पंजाब में शहरी चुनावों में 61.50 फीसदी मतदान, कई जगह चले ईंट-पत्थर तो कई जगहों पर हुआ हंगामा
Election: मतदान के दौरान हंगामा, कई वार्डों में झड़पें और तनावपूर्ण माहौल
मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

Sirsa Bulldozer Action: मेला ग्राउंड में फिर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाए अवैध कब्जे

7 से 8 पक्के निर्माण तोड़े, घर टूटते देख महिलाएं रोईं, अधिकारियों से कार्रवाई रोकने की लगाई गुहार

Sarvesh Kumar Picture
Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Mela Ground Bulldozer Action: शहर के मेला ग्राउंड स्थित देवीलाल टाउनशिप की सरकारी जमीन पर बुधवार को एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद की टीम भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और अवैध रूप से किए गए पक्के व कच्चे निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। करीब दो से तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान 7 से 8 पक्के निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया, जबकि कई कच्चे कब्जे भी हटाए गए।

कार्रवाई के दौरान भावुक दृश्य भी देखने को मिले। अपने आशियाने टूटते देख महिलाएं रो पड़ीं और अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर कार्रवाई रोकने की अपील करती रहीं। महिलाओं ने कहा कि उन्होंने मजदूरी कर पाई-पाई जोड़कर मकान बनाए थे, लेकिन अब उन्हें उजाड़ा जा रहा है। हालांकि प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी।

14 साल से अधर में लटकी है मार्केट स्कीम

जानकारी के अनुसार वर्ष 2011 में नगर सुधार मंडल ने बेगू रोड पर करीब सात एकड़ क्षेत्र में मेला ग्राउंड मार्केट स्कीम तैयार की थी। योजना के तहत करीब 200 प्लॉट और कई दुकानें विकसित की जानी थीं, लेकिन पिछले 14 वर्षों से योजना पूरी तरह सिरे नहीं चढ़ सकी। प्लॉट धारक लगातार विकास कार्य शुरू करवाने की मांग करते रहे। हाल ही में नगर परिषद द्वारा करवाई गई पैमाइश और तैयार एन्क्रोचमेंट प्लान में सामने आया कि खसरा नंबर 35//27/2 की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे किए गए हैं। यहां स्थायी दुकानें, गोदाम, वर्कशॉप और कई रिहायशी निर्माण तक खड़े कर दिए गए थे।

28 लोगों को जारी किए गए थे नोटिस

नगर परिषद ने कब्जाधारियों को पहले ही नोटिस जारी किए थे। प्रशासन की ओर से झुग्गियों और अवैध निर्माण हटाने के लिए पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई थी। पिछले सप्ताह भी कार्रवाई शुरू की गई थी, लेकिन विरोध के चलते अभियान अधूरा रह गया था।

नगर परिषद के जेई रोहित हुड्डा ने बताया कि कब्जाधारियों को करीब एक माह पहले नोटिस जारी कर जगह खाली करने के निर्देश दिए गए थे। पर्याप्त समय दिए जाने के बावजूद निर्माण नहीं हटाए गए, जिसके बाद कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन को कब्जामुक्त करवाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Sirsa News
Sirsa Bulldozer Action: मेला ग्राउंड में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। 

About The Author

Ad Ad

Related Posts