Punjab
Bribe: भिवानी महिला थाना में विजिलेंस की रेड, रिश्वत लेते SHO गिरफ्तार
भिवानी की महिला थाना प्रभारी 7 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ी गई
भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। Bhiwani News: भिवानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ हिसार विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। महिला थाना प्रभारी को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। विजिलेंस टीम ने महिला थाने में रेड कर यह कार्रवाई की। मामले में जांच जारी है और विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। हिसार विजिलेंस टीम को शिकायत मिली थी कि भिवानी महिला थाना की एसएचओ कमलेश सरकारी काम करने के एवज में पैसे की मांग कर रही हैं। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस विभाग ने मामले की जांच शुरू की और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। विजिलेंस जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों और डीजीपी व एसपी के निर्देश पर टीम ने महिला थाना भिवानी में रेड की।
कार्रवाई के दौरान एसएचओ कमलेश को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। विजिलेंस जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि महिला थाना भिवानी में एसएचओ सरकारी काम के लिए पैसों की डिमांड कर रही हैं। अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई। महिला एसएचओ से 7 हजार रुपये बरामद हुए हैं। जिस मामले में पैसों की डिमांड की गई थी उसकी रिकॉर्डिंग भी हमारे पास मौजूद है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। विजिलेंस टीम अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हडकंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Bhiwani News: जांच के लिए पहुंची हिसार विजिलेंस टीम के अधिकारी। छाया: नितिन।