जांड़लीखुर्द स्कूल बना सीनियर सेकेंडरी, अब गांव में ही होगी 11वीं-12वीं की पढ़ाई

जांड़लीखुर्द स्कूल अपग्रेड होने से छात्रों में खुशी

Sarvesh Kumar Picture
Published On

भूना (सच कहूँ/ संगीता रानी)। Jandli Khurd News: शहीद बलवंत राय राजकीय हाई स्कूल जांड़लीखुर्द को हरियाणा सरकार ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा दे दिया है। सरकार के इस फैसले से गांव के विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। ग्राम पंचायत जांड़लीखुर्द के सरपंच बलवंत सिंह पूनिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इसे गांव के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

सरपंच बलवंत सिंह पूनिया ने कहा कि अब तक गांव के छात्र-छात्राओं को दसवीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए कई किलोमीटर दूर भूना, जांडलीकला, मोची-चौबारा सहित अन्य स्कूलों में जाना पड़ता था। इससे विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गांव में लंबे समय से स्कूल को अपग्रेड करने की मांग उठ रही थी।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर स्कूल को सीनियर सेकेंडरी का दर्जा देने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने मांग पर सकारात्मक संज्ञान लेते हुए शहीद बलवंत राय राजकीय हाई स्कूल जांड़लीखुर्द को सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा प्रदान किया।

स्कूल के मुख्याध्यापक कुलजीत सिंह रेडू ने बताया कि सरकार के आदेश के बाद वर्तमान शैक्षणिक सत्र से ही 11वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।  

Jandli Khurd News
Jandli Khurd News: शहीद बलवंत राय राजकीय हाई स्कूल जांड़लीखुर्द का मुख्य द्वार

About The Author

Related Posts