हाईवे किनारे बने अवैध रास्तों को लेकर प्रशासन का एक्शन, नोटिस जारी

एनएच किनारे अवैध रास्तों पर चलेगा बुलडोजर

Published On

प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: जगाधरी पोंटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने ढाबों, रेस्टोरेंट्स, फार्म हाउस के अवैध रास्तों पर प्रशासनिक कार्रवाई मंगलवार को बरसात के कारण टाल दी गई है। बता दें कि कलेसर एरिया में एनएच किनारे बने अवैध रास्तों पर जेसीबी मशीन से प्रशासन के आदेश पर खाईयां खुदवा कर अवैध रास्तों को बंद कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से एनएच  किनारे छछरौली एरिया में बने ढाबों, रेस्टोरेंट व अन्य प्रतिष्ठानों के अवैध रास्तों व अन्य सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि नेशनल हाईवे के दोनों किनारों पर कलेसर से लेकर छछरौली तक बिना परमिशन लिए बनाए गए अवैध रास्तों को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाएगा।

बता दें कि सोमवार को हथिनीकुंड ताजे वाला, फैजपुर में एसडीएम जसपाल सिंह गिल के अगुवाई में नायब तहसीलदार प्रताप नगर दरविंदर सिंह, कालेसर नेशनल पार्क इंस्पेक्टर ज्योति कुमार, फॉरेस्ट रेंज अधिकारी कलेसर, एसएचओ प्रताप नगर रोहतास कुमार आदि अधिकारियों की निगरानी में हाईवे किनारे बनाए गए अवैध रास्तों पर जेसीबी चलाकर खाईयां खुदवाई गई हैं। मंगलवार को कलेसर के समीप हाईवे किनारे बने ढाबों के अवैध रास्तों को बंद करने के लिए प्रशासन का अमला तैयार रहा लेकिन दोपहर 2 बजे बरसात के कारण मंगलवार की कार्रवाई को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। वहीं छछरौली में बीडीपीओ व अन्य अधिकारियों के साथ हाईवे किनारे बने ढाबा संचालक को नोटिस जारी कर अवैध रास्तों को तुरंत बंद करने के नोटिस दिए गए हैं।

Pratap Nagar News

About The Author

Related Posts