ग्राहकों से पैसे लेकर निजी खाते में जमा करता था रिसॉर्ट का जनरल मैनेजर, लाखों रुपये लेकर फरार

बुकिंग राशि में गबन का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Published On

हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। शहर के प्रसिद्ध ट्यूलिप रिसॉर्ट में लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिसॉर्ट का जनरल मैनेजर शादियों और अन्य समारोहों की बुकिंग से संबंधित लाखों रुपये लेकर फरार हो गया। रिसॉर्ट के पार्टनर अजय गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विश्वासघात, धोखाधड़ी और चोरी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hisar News

शिकायत के अनुसार आरोपी अमरजीत सिंह मूल रूप से करनाल जिले के मोर माजरा गांव का निवासी है और वर्तमान में पानीपत के सेक्टर-25 में रहता है। उसे एक सितंबर 2025 को ट्यूलिप रिसॉर्ट का जनरल मैनेजर नियुक्त किया गया था। ग्राहकों से बुकिंग लेना, अग्रिम भुगतान प्राप्त करना और उसका पूरा हिसाब रिसॉर्ट प्रबंधन को देना उसकी जिम्मेदारी थी। दो मई को वह दो दिन की छुट्टी लेकर घर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी बंद हो गया। आरोप है कि वह रिसॉर्ट का आधिकारिक मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गया।

आरोपी के संपर्क में न आने पर रिसॉर्ट प्रबंधन ने स्वयं ग्राहकों से संपर्क किया। इस दौरान गबन के दो बड़े मामले सामने आए। पहला मामला बहादुरगढ़ निवासी सचिन के समारोह से जुड़ा है। 30 मार्च 2026 को आयोजित कार्यक्रम की 9.71 लाख रुपये की बकाया राशि में से आरोपी ने 4.71 लाख रुपये नकद और अपने निजी बैंक खाते में ले लिए, लेकिन इसकी कोई प्रविष्टि रिसॉर्ट के रिकॉर्ड में नहीं की। Hisar News

शिकायतकर्ता के अनुसार इस संबंध में व्हाट्सएप चैट भी उपलब्ध है, जिसमें आरोपी स्वयं राशि लेने की बात स्वीकार कर रहा है। दूसरा मामला आदित्य नामक ग्राहक से जुड़ा है। 12 और 13 फरवरी 2026 को आयोजित एक समारोह की बुकिंग राशि में से आरोपी ने 1.50 लाख रुपये सीधे अपने पास रख लिए। इस राशि का भी रिसॉर्ट के रिकॉर्ड में कोई उल्लेख नहीं मिला।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि मामले में वित्तीय लेनदेन और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की जा रही है। Hisar News

About The Author

Govt Ad Sach Kahoon Helpline Sachchi Shiksha Official

Latest News

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि
युवक को कुंड में डुबोकर मारने का आरोप, भद्रकाली मंदिर ले जाकर युवक की हत्या का आरोप
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा 'एस.आई.आर.' को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ
Breaking News: बीजेपी में शामिल होंगे पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा? अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी*

Related Posts