Dog Bite News: जनगणना ड्यूटी के दौरान अध्यापक को कुत्ते ने काटा

घर-घर सर्वे कर रहे शिक्षक के पैर में गहरे जख्म

Sarvesh Kumar Picture
Published On

नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Nathusari Chopta News: नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव बकरियांवाली में जनगणना ड्यूटी के दौरान एक अध्यापक पर कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में अध्यापक के पैर में गहरे जख्म आए हैं। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक स्कूल में कार्यरत अध्यापक कुलदीप सिंह की इन दिनों जनगणना कार्य में ड्यूटी लगी हुई है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे वे गांव में घर-घर जाकर सर्वे कर रहे थे। इसी दौरान एक घर के बाहर अचानक पीछे से आए कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से अध्यापक संतुलन खोकर नीचे गिर गए। कुत्ते के काटने से उनके पैर में कई जगह गहरे निशान आ गए। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अध्यापक कुलदीप सिंह ने बताया कि वे 111 नंबर मकान का सर्वे पूरा करने के बाद 112 नंबर घर का सर्वे कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए कुत्ते ने पैर पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि एक मई से गांव में जनगणना सर्वे का कार्य कर रहे हैं और उनकी ड्यूटी 125 घरों के सर्वे के लिए लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इन दिनों जनगणना कार्य तेजी से चल रहा है और प्रगणकों पर समय रहते सर्वे पूरा करने का दबाव भी है।

Nathusari Chopta News
Nathusari Chopta News: अध्यापक को कुत्ते के काटने से बना निशान। 

 

About The Author

Related Posts